menu bar

Wednesday, 18 October 2017

गोभी भरवां परांठा । Gobi Paratha | Gobi Masala Paratha | How to make Gobi paratha

गोभी भरवां परांठा । Gobi Paratha | Gobi Masala Paratha | How to make Gobi paratha


Image result for gobi paratha

गोभी के भरवां परांठे सभी के पसंदीदा होते हैं. ये परांठे सुबह के नाश्ते या डिनर में कभी भी बनाए जा सकते हैं.

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Gobi Masala Paratha
गेहूं का आटा - 2 कप (300 ग्राम) 
फूल गोभी - 300 ग्राम
तेल - 3-4 टेबल स्पून 
हरा धनिया- 2-3 टेबल स्पून ( बारीक कटा हुआ )
हरी मिर्च - 1 (बारीक कटी हुई) 
अदरक - 1 इंच टुकडा़ 
हींग - 1 पिंच 
जीरा - 1/2 छोटी चम्मच 
हल्दी पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच 
धनिया पाउडर - 1 छोटी चम्मच 
अमचूर - 1/2 छोटी चम्मच 
लाल मिर्च पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच से कम
गरम मसाला - 1/4 छोटी चम्मच 
नमक - 1 छोटी चम्मच या स्वादानुसार
विधि - How to make Gobi paratha
बड़े प्याले में आटा निकाल लीजिए और आटे में 1/2 छोटी चम्मच नमक, 2 छोटी चम्मच तेल डालकर मिला लीजिए और पानी की सहायता से नरम आटा गूंथ लीजिये. इतना आटा लगाने में 1 कप से थोडा़ कम पनी लगा है. इसमें 1 टेबल स्पून पानी बच गया है. गुंथे हुये आटे को 20-25 मिनिट के लिये ढक कर रख दीजिये, आटा सैट हो जाएगा.

फूल गोभी के बड़े टुकड़े करके अच्छी तरह धो लीजिये. इसे धोने के बाद इन टुकड़ों को कद्दूकस कर लीजिये. साथ ही इसमें अदरक का टुकडा़ भी कद्दूकस करके डाल दीजिए.

स्टफिंग बनाने के लिए गैस पर पैन रख कर इसमें 2 छोटे चम्मच तेल डाल कर गरम कीजिये. तेल गरम होने के बाद उसमें जीरा डाल कर भून लीजिये. जीरा भून जाने पर इसमें हींग, हल्दी पाउडर, धनियाँ पाउडर और बारीक कटी हुई हरी मिर्च डाल कर मसाले को हल्का सा भून लीजिए.

मसाले में कद्दूकस की हुई फूलगोभी और अदरक, 1/2 छोटी चम्मच नमक, लाल मिर्च पाउडर गरम मसाला पाउडर, अमचूर पाउडर और थोडा सा हरा धनिया डालकर मिला दीजिये. स्टफिंग को 2-3 मिनिट लगातार चलाते हुए पका लीजिए. स्टफिंग बनकर तैयार है, गैस बंद कर दीजिए और स्टफिंग को प्याले में निकाल कर ठंडा होने दीजिए

आटे के सैट होने पर हाथ पर थोडा़ सा तेल लगाकर आटे को मसल कर चिकना कर लीजिए. आटे से थोड़ा सा आटा निकालिये और गोल लोई तैयार कीजिए. लोई को सूखे आटे (परोथन) में लपेटकर 3-4 इंच के व्यास में बेलिये. बेले गये परांठे के ऊपर 2 छोटे चम्मच स्टफिंग रखिये. परांठे को चारों ओर से उठा कर, स्टफिंग को बन्द कर दीजिये. इससे स्टफिंग भरे हुये गोले को हथेली और उँगलियों की सहायता से बड़ा लीजिये जिससे स्टफिंग परांठे में चारों ओर फैल जाए.



भरी हुई लोई को सूखे आटे में लपेट कर 5-6 इंच के व्यास में गोल परांठा बेल लीजिये. तवा गैस पर रख कर गरम कीजिये. तवे के गरम होने पर इसे थोडा़ सा तेल लगाकर चिकना कर लीजिए और बेले हुये परांठे को सिकने के लिए तवे पर डाल दीजिए.

परांठे को नीचे की ओर से हल्का सिकने पर दूसरी तरफ़ पलट दीजिए और जब परांठे के दूसरे भाग में सुनहरी चित्ती आने लगे तो परांठे के पहले वाले भाग के ऊपर थोडा़ तेल डालकर चारों तरफ़ अच्छी तरह से फैला दीजिए. परांठे को दूसरी तरफ़ पलटिये तथा इस भाग में भी थोडा़ सा तेल डालकर इसको अच्छी तरह से चारों ओर फैला दीजिए. परांठे को कलछी से हल्का दबाव देते हुए दोनों ओर सुनहरी चित्ती आने तक अच्छे से सेक लीजिए. परांठों को मध्यम आंच पर ही सेकें. सिके हुए परांठे को किसी प्लेट पर रखी प्याली पर रख लीजिये.

सारे परांठे इसी तरह बनाकर तैयार कर लीजिये. इतने आटे में लगभग 6 परांठे बनकर तैयार हो जाते हैं.
गोभी के गरमागरम स्वादिष्ट परांठों को आप हरे धनिये की चटनी, मीठी चटनी, आम का छुंदा, आम का मीठा अचार या नींबू का मीठा या किसी के भी साथ परोसिये और खाइये.

Image result for gobi paratha

सुझाव

स्टफिंग को भर कर आटे को चारों ओर से अच्छे से बंद करें और स्टफिंग भरी हुई लोई को हथेली और उँगलियों की सहायता से बड़ा लें जिससे स्टफिंग परांठे में चारों ओर फैल जाए.
परांठे को हल्का दबाव देते हुए थोड़ा मोटा ही बेलें. परांठे को गरम तवे पर डाल कर दोनों ओर से हल्का सिक जाने पर तेल लगाकर गैस मध्यम करके सेकें, परांठे बहुत अच्छे सिक कर तैयार होंगे.

Paratha Recipe | Paratha Recipe in Hindi

Paratha Recipe | Paratha Recipe in Hindi


Image result for paratha

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Plain Paratha Recipe

  • गेहूं का आटा- 2 कप
  • नमक- ½ छोटी चम्मच या स्वादानुसार
  • तेल- 2 छोटी चम्मच और सेकने के लिए

विधि - How to make Paratha?

आटा गूंथिए
आटे में नमक और 2 छोटी चम्मच तेल डाल दीजिए और मिक्स कर लीजिए. आटे में थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए नरम आटा गूंथकर तैयार कर लीजिए. आटे को मसल-मसल कर चिकना कर लीजिए. आटा लगाने में आटे की मात्रा का आधा पानी यानिकि 1 कप पानी का उपयोग हुआ है. आटे को ढक दीजिए और 20 मिनिट तक सैट होने के लिए रख दीजिए.

आटे के सैट होने के बाद हाथ पर थोड़ा सा तेल लगाकर चिकना कर लीजिए और आटे को फिर से थोड़ा सा मसल लीजिए. साथ ही तवा गरम होने रख दीजिए. हाथ पर थोड़ा सा सूखा आटा लगाइए और जितना बड़ा पराठा बनाना हो, उसी के हिसाब से गुंथे आटे से लोई तोड़ लीजिए और सूखे आटे में लपेट लीजिए. हम परांठे दो तरह से बनाएंगे गोल सादे और तिकोने सादे
गोल पराठा
गोल परांठे बनाने के लिए लोई को 3 से 3.5 इंच व्यास का बेल लीजिए. इस पर चम्मच से थोड़ा सा तेल लगाकर चारों ओर फैला लीजिए. फिर, बेले हुए पराठे को चारों ओर से उठाकर बंद कर दीजिए और उंगलियों से दबाकर चपटा कर दीजिए. इसे सूखे आटे में लपेट दीजिए और  इससे 5 से 6 इंच व्यास का पतला पराठा तैयार कर लीजिए. पराठा बेलते समय, ध्यान रखे कि इसे किनारे से ही बेले ताकि यह किनारे से मोटा न रहे.

तवे के गरम होने पर इसे थोड़े से तेल से चिकना कर लीजिए. फिर, पराठा सेकने के लिए तवे पर डाल दीजिए. इसी दौरान दूसरा पराठा भी बेल लीजिए. पराठे के हल्के से सिकते ही पहली वाली सतह पर थोड़ा सा तेल लगाइए और इसे पलट दीजिए और दूसरी ओर भी तेल लगा दीजिए. फिर, परांठे को हल्का सा दबाकर दोनों ओर ब्राउन चित्ती आने तक सेक लीजिए.
जैसे ही पराठा अच्छे से सिक जाए, वैसे ही तवे से उतारकर प्लेट पर रखी प्याली या नैपकिन पेपर पर रख लीजिए या सीधे भोजन ग्रहण करने वाले की थाली में परोस दीजिए.
Image result for paratha
तिकोन सादा पराठा
तिकोन पराठा बनाने के लिए गोल परांठे जितनी ही गोल लोई गुंथे आटे से तोड़कर तैयार कर लीजिए. फिर, इसको सूखे आटे में लपेटिए और 5 से 6 इंच व्यास में बड़ा पराठा बेल लीजिए. इसके ऊपर थोड़ा सा तेल चम्मच से लगाकर चारों ओर फैला दीजिए. इसे आधा करते हुए मोड़ दीजिए. इसके ऊपर फिर से थोड़ा सा तेल लगा लीजिए और इसे फिर से आधा करते हुए मोड़ दीजिए. तिकोन लोई तैयार है. इसे सूखे आटे में लपेट लीजिए और तिकोन ही आकार में गोल परांठे जितना ही पतला बेल लीजिए. 

तिकोने परांठे को भी सिकने के लिए तवे पर डाल दीजिए. परांठे के ऊपरी सतह के रंग में बदलाव आते ही इसे पलट दीजिए और पहली सतह पर तेल लगाकर सभी ओर फैला दीजिए. दूसरी सतह पर हल्की चित्ती आने तक सिकने दीजिए और इसके बाद पलटकर इस ओर भी तेल लगा दीजिए. परांठे को हल्का दबाव देते हुए दोनों तरफ ब्राउन चित्ती आने तक सेक लीजिए. दोनों तरफ ब्राउन चित्ती आने के बाद, परांठे को उतारकर प्याली पर रख लीजिए और दूसरा पराठा भी इसी तरह सेक लीजिए.
जिस भी आकार में आपको परांठे पसंद हो, उसी आकार के परांठे बनाइए और किसी भी सब्जी, दही, अचार या चटनी के साथ परोसिए और खाइए.
8 परांठे बनाने के लिए पर्याप्त
सुझाव
  • पराठा बहुत पतला पापड़ जैसा न बेलें. इसमें हल्की सी मोटाई होनी चाहिए.
  • परांठे को सीधे प्लेट में न रखकर प्याली पर इसलिए रखा जाता है ताकि परांठे नीचे से गिलगिले न हो जाएं. प्याली पर पराठा रखने से नीचे से थोड़ी हवा लगती रहती है, जिस कारण वह गिलगिला नही होता.
  • आप चाहे, तो परांठे कैसरोल में थोड़ा फैलाकर रख सकते हैं, ताकि उनमें नीचे से थोड़ी हवा लगती रहे.

समोसा रेसिपी - Samosa Recipe In Hindi - Aloo Samosa

समोसा रेसिपी - Samosa Recipe In Hindi - Aloo Samosa

Image result for samosa

अक्सर हम बाहर से समोसे लाकर खाते हैं। यह खाने में बेहद स्वदिष्ट होते हैं और बरसात के दिनों में तो इन्हें खाने का मजा ही अलग है। पर क्या आप जानते हैं कि इन्हें घर में बनाना भी काफी आसान है। तो आईये आज समोसे बनाते हैं।
आवश्यक सामग्री:
समोसे का आटा बनाने के लिये-
मैदा - 250 ग्राम (2.1/2 कप)
घी -  60 ग्राम ( 1/4 कप से थोड़ा सा अधिक)
नमक - स्वादानुसार (आधा छोटी चम्मच)
समोसे में भरने की पिठ्ठी बनाने के लिये-
आलू - 400 ग्राम (3-4)
हरे मटर के दाने - आधा कप (यदि आप चाहें तो)
काजू - 12-15 (यदि आप चाहें)
किशमिश - 25 -30 (यदि आप चाहें तो)
हरी मिर्च - 2-3 बारीक कतरी हुई
अदरक - 2 इंच लम्बा टुकड़ा (कद्दूकस किया हुआ)
हरा धनिया - एक टेबल स्पून (बारीक कतरा हुआ)
धनिया पाउडर - 2 छोटी चम्मच
गरम मसाला - एक चौथाई छोटी चम्मच
अमचूर पाउडर - एक चौथाई छोटी चम्मच
नमक - स्वादानुसार
तलने के लिये तेल

Image result for samosa

विधि:
एक तरफ आलू को उबलने रख दें और दूसरी तरफ मैदा में तेल और नमक डालकर उसे अच्छे से मिलाएं। अब इसमें थोड़ा गुनगुना पानी डालकर थोड़ा सख्त आटा गूंथ लें और फिर उसे 15 - 20 मिनट सैट होने के लिये रख दें।
समोसे में भरने के लिये पिठ्ठी-
उबले हुए आलुओं को छीलकर हाथ से बारीक तोड़ लें और उसमें, मटर, नमक, हरी मिर्च, हरा धनिया, अदरक, धनिया पाउडर, गरम मसाला, अमचूर पाउडर, किशमिश और काजू डालकर अच्छे से मिला लें।
पिठ्ठी को भून कर भी बनाया जा सकता है:
एक कढ़ाई में एक टेबल स्पून तेल डालकर गरम करें और उसमें धनिया पाउडर, हरी मिर्च व अदरक डाल कर भूनें। फिर इसमें आलू, मटर, गरम मसाला, नमक और अमचूर पाउडर डालकर कलछी से चलाएं और जब सारा मसाला अच्छी तरह भून जाए तो गैस बन्द कर दें। फिर इसे उतार कर ठंडा करें और काजू किशमिश मिला दें। समोसे की पिठ्ठी तैयार है।
अब पहले से गूंथे हुए आटे के दस बराबर आकार के गोले बना लें। एक गोला लेकर बेलन से करीब 8 - 10 इंच के व्यास का बेल लें। बेली हुई पूरी थोड़ी मोटी ही रखें।

इस बेली हुई पूरी को चाकू से दो बराबर के भागों में काट लें और एक भाग को तिकोना बनाते हुये मोड़ें(तिकोन बनाते समय दोनों सिरे पानी से अवश्य चिपकाएं)।

फिर इस तिकोन में आलू की पिट्ठी भरें और उसके बाद, पीछे के किनारे में एक प्लेट डाल दें। ऊपर के दोनों किनारों को पानी की सहायता से चिपका दें और देखें कि समोसे का आकार सही है या नहीं। इसी तरह से सारे समोसे तैयार कर लें।
इन्हें तलने के लिये कढ़ाई में तेल डालकर गर्म करें और उसमें 3-4 समोसे डालें और ब्राउन होने तक तलें (समोसे तलते समय गैस मध्यम आँच पर ही रखें)। कढ़ाई से समोसे निकाल कर पेपर नैपकिन लगी प्लेट पर रख लें। सभी समोसों को इसी तरह तल कर निकाल लें। गरमा-गरम समोसे तैयार हैं।

अब इन्हें हरे धनिये की चटनी और मीठी चटनी के साथ परोस कर खाएं।
Blogger Widgets